देहरादून। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड का वीर सपूत जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान लोहा लेते हुए शहीद हो गए। खबर सुनकर पूरे प्रदेश में अशोक की लहर है। वहीं परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेवा में कमीशन हुए थे गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दूं लाया जाएगा कैप्टन दीपक का परिवार देहरादून के रेस कोर्स में रहता है। डोडा में शहीद होने वाले कप्तान 48 राष्ट्रीय राइफल से थे।
प्रदेश में शोक की लहर
इस पूरी घटना को लेकर प्रदेश में अशोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में उनका यह बलिदान सदैव युवाओं में शक्ति का संचार करता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।











