देहरादून। आरएलडी अब उत्तर प्रदेश के बाद अन्य प्रदेशों में भी पांव पसारती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल ने उत्तराखंड में भी संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है। देहरादून पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने राजेंद्र पंत को प्रदेश अध्यक्ष की कामन सौंपी, साथ ही सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मीडिया से बातचीत में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी संगठन को विस्तार दे रही है। और उत्तराखंड में अभी से ही 2027 के चुनाव के लिए जुट गई है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव व निकाय चुनाव में भी आरएलडी पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव अखाड़े में उतरेगी। त्रिलोक ने कहा कि आरएलडी की मजबूती उत्तराखंड में इस बात से देखी जाती है कि हाल ही में मंगलौर विधानसभा में हुए उपचुनाव में आरएलडी ने भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन किया और एनडीए ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया महज भाजपा का प्रत्याशी केवल 4 से 5 सौ वोटो के अंतर से हारा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजेंद्र पंत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में जॉइनिंग का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और आगामी में पार्टी प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी से जुट गई है।
वहीं पूर्व में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता रहे समाजसेवी अनुपम खत्री ने आरएलडी की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने दूसरे दलों में रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है, उसी तरह से अब आरएलडी के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाएगा, अनुपम खत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही सदस्यता कार्यक्रम लगातार जारी रहेगी, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव संगठन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, अनुपम खत्री शैलबाला ममगई, प्रमोद डोभाल, संजय तितोरिया, यशोदा रावत, भगवती प्रशाद नौटियाल, सुमित थपलियाल, सुरेश पाल, राजेश आर्य, गोविंद अधिकारी, गोविंद बाधवा, अशोक कुमार अनेजा, नीलम त्यागी, पंडित मनोज धश्माना, जयशंकर रस्तोगी, मो० इस्लाम, अनिल देवरानी, आकाश अनेजा, शेर सिंह चौधरी, बिजेंद्र ठेकेदार आदि को पार्टी का पटका पहनाकर आरएलडी की सदस्यता दिलाई।











