देहरादून: घर से नाराज होकर गई तीन किशोरियों को रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चंडीगढ़ से बरामद कर लिया।

पुलिस को एक व्यक्ति ने बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। उसके साथ दो सहेलियां भी थीं। इस पर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया और किशोरियों की तलाश शुरू की गई। उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी ली गई। पता चला कि एक किशोरी ने चंडीगढ़ निवासी दोस्त से कहा था कि वह उसके पास आ रही है। पुलिस टीम चंडीगढ़ पहुंची और तीनों को बरामद कर लिया गया। वही तीनों को परिजनों के सुपुर्द भी कर दिया गया है।











