• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखंड

पहाड़ में 86 लाख की लागत से बनी पार्किंग उद्घाटन से पहले ही मलबे में दबी

News Desk by News Desk
March 4, 2025
in उत्तराखंड
0
पहाड़ में 86 लाख की लागत से बनी पार्किंग उद्घाटन से पहले ही मलबे में दबी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारी बारिश बनी मुसीबत, पार्किंग पर गिरा मलबा

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में हाल ही में निर्मित वाहन पार्किंग में भूस्खलन की घटना सामने आई है। यह पार्किंग लगभग 86 लाख रुपये की लागत से बनी थी, लेकिन उद्घाटन से पहले ही इसमें भारी मलबा गिर गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।

पार्किंग स्थल पर खतरा, लोगों ने की सुरक्षा की मांग

स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार ने बताया कि पार्किंग के निर्माण में अनदेखी की गई, जिसके चलते पहली ही बारिश में पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। यह केवल शुरुआत है, और आने वाले मानसून में यह समस्या और भी विकराल हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग के ऊपर पहाड़ी पर सुरक्षा जाल लगाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश

इस मामले में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एवं एडीएम अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिल गई है और प्राधिकरण के सहायक अभियंता को आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के एई पंकज पाठक ने कहा कि इस घटना की सूचना कार्यदायी संस्था लोनिवि थत्यूड़ को दे दी गई है और जल्द ही इस स्थल पर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। वहीं, लोनिवि के ईई सोनू कुमार त्यागी का कहना है कि पार्किंग को पहले ही प्राधिकरण को हस्तगत कर दिया गया था और यह घटना पहली बारिश में पहाड़ी से कुछ पत्थरों के गिरने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

भूस्खलन के बढ़ते खतरे से सतर्कता जरूरी

इस घटना ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल मानसून में उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिससे सड़कें, पुल, और अन्य निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों में निर्माण कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

About Author

News Desk

See author's posts

  • Trending
  • Comments
  • Latest
शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

February 26, 2024
धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

March 4, 2024
VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

March 11, 2024
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
दून में महिलाओं के सशक्तिकरण और पेशेवर विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

दून में महिलाओं के सशक्तिकरण और पेशेवर विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

March 22, 2026
बड़ा खुलासा: मनरेगा के तहत 100 दिन की गारंटी में 6.54 लाख परिवारों को मिला केवल 21 दिन का रोजगार

बड़ा खुलासा: मनरेगा के तहत 100 दिन की गारंटी में 6.54 लाख परिवारों को मिला केवल 21 दिन का रोजगार

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

March 21, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.