देहरादून: पिछले दिनों चीला रेंज में हुए इलेक्ट्रॉनिक सफारी हादसे में 6 वन अधिकारियों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसको लेकर नैनीडांडा क्षेत्र विकास समिति ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें अन्य संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।
समिति के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने बताया कि दुर्घटना में अकाल मृत्यु प्राप्त करने वाले वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल व सेवन क्षेत्राधिकारी (इको टूरिज्म, राजाजी नेशनल पार्क) को, प्रभारी वन नैनीडांडा विकास समिति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वाहन दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। समिति के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने कहा कि- हमने नैनीडाडा के दोनों ही मृदुभाषी, इमानदार व लोक प्रिय वन अधिकारियों की अकाल मृत्यु क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति हैं। सभी वक्ताओं ने कहा कि वाहन दुर्घटना में विभिन्न स्तर पर, वाहन की तकनीकी जाँच, चालक की दक्षता एवं विभागीय लापरवाही की गहनता से उच्च स्तरीय जांच कराया जाना जरूरी है। उन्होने सरकार से मांग की दुर्घटना में मृत्यु प्राप्त करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों के परिजनों को उचित मुवाबजा दिया जाय।











