देहरादून: वित्त विभाग को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बताया कि पूंजीगत व्यय में राज्य सरकार अभी तक 48 हजार करोड़ खर्च कर चुका है। कहा कि यह राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है। पिछले सालों की तुलना में छह माह में राज ने ऐतिहासिक खर्च किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस साल पिछले वर्षों की तुलना में आए में वृद्धि हुई है। कहा कि अभी तक राज्य की स्वयं की आय 9 हजार 68 करोड़ रुपए हो गई है। बताया की अलग – अलग करों के माध्यम से 22 हजार 7 करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त किया है।











