यमनोत्री: यमुनोत्री मार्ग पर अचानक एक महिला श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसकी सूचना यमुनोत्री पुलिस चौकी ने एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम ने महिला को कंडी के माध्यम से जानकी चट्टी स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

महिला का नाम नीलम यादव है जिसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है, नीलम हरियाणा के हिसार से अपने परिवार के साथ यमुनोत्री दर्शन के लिए पहुंची थी। अचानक रास्ते में महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। SDRF टीम ने महिला श्रद्धालु को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन उपलब्ध कराया। जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा उचित उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया। अभी महिला स्वास्थ बताई जा रही है।