• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home नैनीताल

दिव्यांगजन समाज के ‘दिव्य-अंग’, चुनौतियों को अवसरों में बदलने वाले प्रेरणास्रोत: CM धामी

SattaSamvad by SattaSamvad
December 4, 2025
in नैनीताल
0
दिव्यांगजन समाज के ‘दिव्य-अंग’, चुनौतियों को अवसरों में बदलने वाले प्रेरणास्रोत: CM धामी
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी: विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाशाली दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मानपत्र प्रदान किए तथा उनके उत्साह और आत्मबल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून में ₹905.13 लाख की लागत से बनने वाले आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड तथा समाज कल्याण आईटी सेल के बहुउद्देशीय कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। साथ ही नैनीताल स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (एलिम्को) का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि उन असाधारण व्यक्तियों का सम्मान है जिन्होंने संघर्षों को प्रेरणा और चुनौतियों को अवसर में बदलकर समाज के लिए दिशा प्रदर्शित की है। उन्होंने कहा, “दिव्यांगता शरीर में हो सकती है, सपनों में नहीं।” मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को समाज के ‘दिव्य-अंग’ बताते हुए कहा कि वे आज हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मुरलीकांत पेटकर, सत्येंद्र सिंह लोहिया और शीतल देवी जैसे विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग प्रतिभाओं के उदाहरण साझा किए। साथ ही भारतीय दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम द्वारा कोलंबो में टी-20 ब्लाइंड वूमेन वर्ल्ड कप-2025 जीतने पर गर्व व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समान अवसर व गरिमामय जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। नए भवनों, अस्पतालों एवं बस अड्डों में दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएँ अनिवार्य की गई हैं, जबकि पुराने भवनों में भी सुगम्यता बढ़ाने के लिए आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं। “कॉमन साइन लैंग्वेज” को बढ़ावा देने के साथ दिव्यांगजन हितैषी स्टार्ट-अप्स को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को ₹1500 मासिक पेंशन, विशेष पेंशन योजनाएँ, दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को ₹700 मासिक भरण-पोषण अनुदान, कृत्रिम अंग के लिए ₹7000, दिव्यांग से विवाह पर ₹50,000 प्रोत्साहन राशि तथा सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया गया है। साथ ही दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अतिरिक्त राज्य में पहला “प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र”, मानसिक रूप से दिव्यांगजनों हेतु पुनर्वास गृह, ऑनलाइन सुनवाई प्रणाली तथा राज्य गठन के बाद प्रथम बार दिव्यांग सर्वेक्षण शुरू किए जाने की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने दी। उन्होंने युवा आविष्कारकों से अपील की कि वे एआई आधारित तकनीक विकसित कर दिव्यांगजनों के जीवन को और सरल बनाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 41 प्रतिभाशाली दिव्यांगजन सम्मानित किए और प्रत्येक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के एमडी प्रकाश चंद्रा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Cm pushkar Singh DhamiHarish rawatKhabar UttrakhandSatta samvadUttarakhand aapdaUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

February 26, 2024
धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

March 4, 2024
VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

March 11, 2024
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
बड़ा खुलासा: मनरेगा के तहत 100 दिन की गारंटी में 6.54 लाख परिवारों को मिला केवल 21 दिन का रोजगार

बड़ा खुलासा: मनरेगा के तहत 100 दिन की गारंटी में 6.54 लाख परिवारों को मिला केवल 21 दिन का रोजगार

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

March 21, 2026
धामी मंत्रिमंडल विस्तार, इन पांच विधायकों की खुली किस्मत, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

धामी मंत्रिमंडल विस्तार, इन पांच विधायकों की खुली किस्मत, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

March 20, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.