• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखंड

धामी मंत्रिमंडल विस्तार, इन पांच विधायकों की खुली किस्मत, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

SattaSamvad by SattaSamvad
March 20, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, राजनीति
0
धामी मंत्रिमंडल विस्तार, इन पांच विधायकों की खुली किस्मत, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

oplus_0

598
SHARES
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से आज की बड़ी खबर। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कई अनुभवी और प्रभावशाली विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बीजेपी के पांच विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें रुद्रप्रयाग से विधायक भारत चौधरी, रुड़की से प्रदीप बत्रा हरिद्वार से मदन कौशिक, भीमताल से राम सिंह कैड़ा, राजपुर विधायक खजान दास ने शपथ ली।

रुद्रप्रयाग से दो बार के विधायक भरत सिंह चौधरी को भी मंत्री बनाया जा रहा है। उन्होंने पहली बार 2017 में रुद्रप्रयाग सीट से जीत दर्ज की थी और 2022 में लगातार दूसरी बार जनता का भरोसा जीतकर विधानसभा पहुंचे। उनकी साफ-सुथरी छवि और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। उनका राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2012 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की, जबकि 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर चुनाव जीता। 2022 में भी उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत साबित की।

हरिद्वार से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भी एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। वे 2002 से 2022 तक लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2022 के चुनाव में उन्होंने 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इससे पहले वे त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, जबकि 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

राजपुर (देहरादून) से भाजपा विधायक खजान दास भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में शामिल हैं। वे चार बार के विधायक रह चुके हैं। 2002 और 2007 में उन्होंने धनोल्टी विधानसभा सीट से लगातार जीत दर्ज की थी। हालांकि 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2017 और 2022 में देहरादून जिले की राजपुर सीट से लगातार जीत हासिल कर उन्होंने मजबूत वापसी की।

मंत्रिमंडल में इन नेताओं की एंट्री से क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश मानी जा रही है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये नेता प्रदेश के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Cm pushkar Singh DhamiSatta samvadUttrakhand news
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.