देहरादून। महिंद्रा शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे 31 लाख 3500 नगद धनराशि भी बरामद की गई है।
24 दिसंबर को शोरूम के अकाउंटेंट युगल किशोर उनियाल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी गई थी जिसमें कहा गया था कि 23 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा शोरूम का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कार्यालय में अलमारी में रखे लाखों की नगदी को चोरी कर लिया गया।

मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या 480/2023 धारा 380/457 पंजीकृत किया गया। जिसकी गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा क्षेत्राधिकार डालनवाला और थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकार व थाना अध्यक्ष द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। महिंद्रा शोरूम में सीसीटीवी ना होने के कारण व मोबाइल सर्विलांस से उपयुक्त साक्ष्य n मिलने पर टीमों द्वारा मैनुअल तरीके से कार्य करना शुरू किया गया। व मुखबिरों की मदद ली गई। मुखबिर की सूचना पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार दीपक को पकड़ लिया गया। जिसकी उम्र 32 वर्ष है। पूछताछ पर दीपक ने बताया कि 20754 की धनराशि से उसने नशे व अन्य खरीदारी में खर्च कर दिए। जबकि 3103500 रुपए उससे नगद बरामद किए गए।










