देहरादून: प्रदेश में पीपीएस अधिकारियों को प्रमोट करने के बाद अब पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन देकर IAS की अधिसूचना जारी हुई है। पीसीएस अधिकारियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक 6 पीसीएस अधिकारियों को IAS कैडर दिया गया है।

जिसमें रवनीत चीमा, विनोद गिरि गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद्र और दीप्ति सिंह शामिल है।











