• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उधमसिंह नगर

राम के नाम पर लड़ेगी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव, दो दिवसीय बैठक में बनी रणनीति।

SattaSamvad by SattaSamvad
December 29, 2023
in उधमसिंह नगर, राजनीति
0
राम के नाम पर लड़ेगी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव, दो दिवसीय बैठक में बनी रणनीति।
621
SHARES
1.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत काशीपुर में हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पांचों लोकसभा सीटों में 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने के लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा का समय आ गया है, बिना रुके बिना थके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। आपकी आगामी 5 महीने की मेहनत पर देश के 50 वर्षों का भविष्य निर्भर है। बैठक में विभिन्न सांगठनिक एवं प्रचार कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देने के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर दीवाली का माहौल तैयार करने के कार्यक्रम पर मुहर लगाई ।

बैठक के अंतिम दिन तीन सत्रों में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान समापन सत्र के अपने संबोधन में दुष्यंत गौतम ने आवाहन किया कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और कार्यकर्ताओं की पांच साल की परीक्षा का समय आ गया है। हमे बिना थके बिना रुके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हैं क्योंकि आपके इन 5 महीनों की मेहनत पर देश के अगले 50 वर्षों का भविष्य निर्भर करता है । उन्होंने कहा आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करना है। आज देश दुनिया में पहली बार हो रहा है जब कुंआ स्वयं प्यासे के पास जा रहा है मोदी के कामों की गारंटी गाड़ी बनकर बस आप सबको प्राण प्रण से अब चुनावों के लिए जुट जाना है ।

वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उद्घाटन सत्र में कहा, हमे पिछले लोकसभा चुनावों में मिले मतों में 10 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 75 फीसदी के लक्ष्य को हासिल करना है। जिसके लिए मौजूदा कार्यक्रमों में सुधार लाते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, एससी एसटी समाज सम्मेलन, सिक्ख समाज सम्मेलन की सफलता हम सबके सामने है, इसी तरह युवा मतदाता सम्मेलनों की बड़ी संख्या में आयोजन हमे करना है ताकि पार्टी का प्रत्येक युवा समर्थक सक्रिय रहे। साथ ही लाभार्थी सपरिवार सम्मेलन के माध्यम से और विश्वकर्मा योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटना है। साथ ही मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवभूमि का माहौल राममय बनाने को लेकर कहा कि इस पावन दिन हमे अपने अपने गांवों के मंदिरों में जनसहभागिता से भजन कीर्तन का आयोजन करना है जिसमे अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था हमे करनी है । प्रत्येक कार्यकर्ता को इस दिन अपने घरों में दीपक जलाकर एवं अन्यों को प्रेरित कर राज्य में दीपावली के उत्सव का वातावरण तैयार करना है। क्योंकि 500 वर्ष पहले हमारी पुरानी पीढ़ी राम लला मंदिर ध्वस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के साक्षी बनी थी। लेकिन हम बेहद सौभागशाली हैं कि इसके पुनिर्माण के ऐतिहासिक एवं गौरवमयी पलों का हम सहभागी बनेंगे, लिहाजा हमे इस स्वर्णिम अवसर को त्यौहार की तरह मनाना है।

बैठक के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन के आगामी 5 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया, 2 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही 4 जनवरी को संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक, 7 जनवरी को लोकसभा तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक, 24 जनवरी को सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में नवमतदाता सम्मेलन, 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के क्रम में मंडल स्तरीय बाइक रैली, 31 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा । इसके अतिरिक्त संगठन के मोर्चों के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी व आवश्यक निर्देश दिए।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: BJP do divasiya baithakBjp meeting kashipurBJP4UKCm pushkar Singh Dhamidhan Singh RawatHarish rawatKedarnathKhabar UttrakhandSatta samvadUttarakhand aapdaUttrakhand BJP baithak Kashipur
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

February 26, 2024
धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

March 4, 2024
VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

March 11, 2024
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
बड़ा खुलासा: मनरेगा के तहत 100 दिन की गारंटी में 6.54 लाख परिवारों को मिला केवल 21 दिन का रोजगार

बड़ा खुलासा: मनरेगा के तहत 100 दिन की गारंटी में 6.54 लाख परिवारों को मिला केवल 21 दिन का रोजगार

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

चैत्र नवरात्रि पर महिला शक्ति जागरण अभियान, 304 मंडलों में होंगे शक्ति पूजन: रुचि भट्ट

March 21, 2026
धामी मंत्रिमंडल विस्तार, इन पांच विधायकों की खुली किस्मत, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

धामी मंत्रिमंडल विस्तार, इन पांच विधायकों की खुली किस्मत, राज्यपाल ने दिलायी शपथ

March 20, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.