• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home पर्यटन

विधि-विधान से बंद हुए बाबा केदार के कपाट, 5 नवंबर को गद्दी स्थल पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली…

SattaSamvad by SattaSamvad
November 3, 2024
in पर्यटन, रुद्रप्रयाग
0
विधि-विधान से बंद हुए बाबा केदार के कपाट, 5 नवंबर को गद्दी स्थल पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली…
698
SHARES
2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था ।

रविवार प्रातः पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द बयारें भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज भव्य व दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हुआ। उन्होंने सफल यात्रा संचालन के लिए बीकेटीसी के कार्मिकों, पुलिस – प्रशासन, यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी आदि का आभार जताया।

बता दें कि बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज 3 नवंबर को रामपुर रात्रि प्रवास करेगी 4 नवंबर सोमवार को श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि प्रवास कर 5 नवंबर मंगलवार को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल में बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में ही संपादित होगी।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Cm pushkar Singh DhamiKedarnathKedarnath kapat closeKhabar UttrakhandSatta samvadUttrakhand news
https://sattasamvad.com/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-design.mp4
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

February 26, 2024
धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

March 4, 2024
VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

March 11, 2024
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
Accident: गहरी खाई में गिरी बस, 30 से ज्यादा यात्री बताए जा रहे सवार, मची चीखपुकार..

Accident: गहरी खाई में गिरी बस, 30 से ज्यादा यात्री बताए जा रहे सवार, मची चीखपुकार..

February 3, 2026
मनोज से अभद्रता पड़ी भारी, उत्तरकाशी से हटाए गए DO पीआरडी विजय प्रसाद भंडारी

मनोज से अभद्रता पड़ी भारी, उत्तरकाशी से हटाए गए DO पीआरडी विजय प्रसाद भंडारी

February 2, 2026
BIG NEWS: प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप!

BIG NEWS: प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप!

January 31, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.