देहरादून: मानसून सत्र की मंजूरी धामी कैबिनेट ने दे दी है। यह मानसून सत्र 5 सितंबर से 8 सितंबर तक चलेगा। सत्र में अनुपूरक बजट भी रखा जाएगा। ताकी जो बजट की कमी है वो पूरी हो सके। संसदीय एवं कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पूर्णकालिक बजट गैरसैंण में आहूत किया गया था जबकि मानसून सत्र सितंबर से पहले किया जाना था। अब कैबिनेट ने इस पर अपनी मोहर लगा दी है।

हालांकि अनुपूरक बजट कितना होगा यह तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा सत्र में सम्मान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके अलावा विधानसभा में प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों पर चर्चा होगी।