• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home उत्तराखंड

RTO परिवर्तन अनिता चमोला के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 65 चालान, 24 वाहन सीज़

SattaSamvad by SattaSamvad
March 26, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
0
RTO परिवर्तन अनिता चमोला के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 65 चालान, 24 वाहन सीज़
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और अवैध परिवहन गतिविधियों पर लगाम कसने को लेकर 24 व 25 मार्च 2026 को जनपद देहरादून में व्यापक रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में चलाया गया।

अभियान का संचालन परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत व मुकुल मारवाल के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा किया गया। टीम में परिवहन उपनिरीक्षक, आरक्षी, प्रवर्तन चालक और होमगार्ड शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान कई गंभीर अनियमितताए सामने आईं। एक निजी (सफेद नंबर प्लेट) जेसीबी मशीन को व्यावसायिक उपयोग में संचालित करते हुए पकड़ा गया, जिसे तत्काल सीज़ कर दिया गया। वहीं, एक डम्पर में लगभग 13 टन तारकोल ओवरलोड पाया गया। इसके अलावा एक अन्य डम्पर बिना परमिट और टैक्स के संचालित होता मिला।

अभियान में भारी वाहनों (HGV) में बिना टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के संचालन जैसे मामले भी उजागर हुए। वहीं हल्के माल वाहनों (LGV) में ओवरलोडिंग, बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाए गए।

सायंकालीन चेकिंग के दौरान आशारोड़ी स्थित डायनामिक टास्क फोर्स कार्यालय पर भी कार्रवाई की गई, जहां तीन मोटरसाइकिलों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट जैसे उल्लंघनों के कारण सीज़ किया गया। इसके अलावा एक ई-ऑटो को अवैध रूप से माल ढुलाई करते हुए पकड़ा गया, जिसे भी सीज़ किया गया।

दो दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान कुल 65 चालान किए गए और 24 वाहनों को सीज़ किया गया। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सड़क सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About Author

SattaSamvad

See author's posts

Tags: Satta samvadUttrakhand news
  • Trending
  • Comments
  • Latest
शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

शरद सिंह चौहान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथ छोड़ा, कमल का दामन थामा, जिला पंचायत अध्यक्ष की है दावेदारी !

February 26, 2024
धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति विधेयक को मिली मजूरी

March 4, 2024
VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

VIDEO: लक्ष्मी राणा के लिए छलका हरक सिंह रावत का दर्द, प्रदेश कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल, इस्तीफे को ठराया जायज

March 11, 2024
घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

घोटाला: CBI ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या है पूरा मामला

1
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

0
SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

SDRF ने किया महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी।

0
RTO परिवर्तन अनिता चमोला के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 65 चालान, 24 वाहन सीज़

RTO परिवर्तन अनिता चमोला के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान, 65 चालान, 24 वाहन सीज़

March 26, 2026
Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.