• देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Satta Samvad
live
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • रुद्रप्रयाग
    • उत्तरकाशी
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • राजनीति
    • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
No Result
View All Result
Satta Samvad
TV
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • पर्यटन
Home क्राइम

चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !

News Desk by News Desk
August 18, 2023
in क्राइम
0
चकराता में टिंबर माफियाओं का सरगना कौन ? 3000 देवदार के पेड़ों का अवैध कटान !
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज मे अवैध पेड़ के बड़े कटान के बाद देहरादून में हड़कंप मच गया है, मामले में कर्मचारियों को निलंबित कर रेंजर को बागेश्वर अटैच किया गया है।चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वन विभाग की टीम ने देवदार के पेड़ का अवैध कटान पकड़ा, टीम को सूचना मिली थी कि चकराता वनप्रभाग के कनासर रेंज मे देवदार के पेड़ों का अवैध तरीके से कटान हुआ है। इसके बाद बीते दिनो वन विभाग की टीम ने कनासर रेंज में छापेमारी की जिसके लिए कई टीम अन्य रेंज से भी बुलाई गई थी और वहां जो कुछ दिखा वह वाकई चौंकाने वाला था। यहां लंबे समय से संरक्षित प्रजाति के देवदार और केल के पेड़ काटे जा रहे थे,

टीम ने छापेमारी मे तकरीबन 3000 देवदार और केल के स्लीपर छापेमारी कर बरामद की जिसके बाद हड़कंप मच गया….. बताया जा रहा है कि चकराता से बीजेपी के विधायक प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के वीडियो जारी करने के बाद विभाग हरकत में आया था और कार्यवाही के लिए कनासर रेंज पहुंचा जहां पहुंचते ही रेंज में हड़कंप मच गया….. चकराता के जंगल में अवैध कटान की शिकायत के चलते वन विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी की कार्यवाही की गई इस दौरान टीम ने एक गांव के पास स्टोर और राजकीय विद्यालय से भारी मात्रा में लकड़ी की खेप बरामद की…..

इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक की माने तो मामले में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है…. जांच की प्राइमरी रिपोर्ट के आधार पर अवैध कटान मे संलिप्त 02 कर्मचारियों को ससपेंड कर रेंजर महेंद्र गोसाई को बागेश्वर अटैक किया गया है जांच पूरी होने पर जिन जिन के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।उधर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और यदि उच्च अधिकारियों की संलिप्तता होगी तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही मामले में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

अवैध तरीके से इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान वाकई चौंकाने वाला है। हालांकि वन विभाग कार्यवाही की बात कर रहा हैलेकिन अगर अधिकारियों की नाक के नीचे ही इतने बड़े खेल को अंजाम दिया गया तो यह खेल किसके इशारे पर खेला गया और वन विभाग के बड़े अधिकारियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी यह एक बड़ा सवाल बन गया है हालांकि देखने वाली बात होगी कि जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद किन-किन बड़े अधिकारियों की संलिप्तता सामने आती हैं और उनके खिलाफ क्या कुछ सख्त कार्यवाही की जाती है… *क्या था पूरा प्रकरण* चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में बड़ी संख्या में पेड़ों के कटान की खबर सामने आई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को पुख्ता इनफार्मेशन मिली है कि मामले में वन कर्मियों की मिलीभगत के साथ पूरा माफिया गिरोह भी शामिल हो सकता है।

काबिलेगौर कि कनासर में देवदार की अच्छी प्रजाति पाई जाती है और इसकी कीमत मार्किट में अधिक है जानकारी के अनुसार यहां लंबे समय से संरक्षित प्रजाति के देवदार और केल के पेड़ काटे जा रहे थे और विभाग इससे अनजान बन रहा हालांकि अब की गई कार्यवाही में एक के बाद एक कड़ियां खुल रही हैं वन विभाग की अभी तक की कार्यवाही में देवदार के तकरीबन 3000 स्लीपर बरामद हो चुके हैं जिनको वहीं के क्षेत्र के स्कूल ,पंचायत घर छानी और लोगों के घरों में छुपाया गया था, मामला सामने आते ही विभाग की टीमें कनासर पहुंचती है और छापेमारी कर स्लीपर को कब्जे में ले लेती है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी कई नामो के सामने आने की आशंका है।

बहरहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा है और प्रथम दृष्टिया जांच की रिपोर्ट के आधार पर कुछ कर्मचारियो पर कार्यवाही की गई है लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल कर्मचारी और रेंजर इतने बड़े ताने बाने को बुन सकते है…वह बड़े नाम और वह टिंबर माफिया जिनके इशारे पर यह पूरा ताना-बाना बुना गया और इस कटान के पीछे किसका हाथ है उस पर कब तक वन विभाग की टीम पहुचेगी और कार्यवाही को अंजाम देंगी यह देखने वाली बात होगी।

About Author

News Desk

See author's posts

Free website hits
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.